बोकारो, सितम्बर 8 -- चास प्रतिनिधि। चास में रविवार को पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से ऋषिकेश महतो को अध्यक्ष, अशोक कुमार शर्मा को सचिव, नवीन कुमार को कोषाध्यक्ष सह संयोजक, किशोर कुमार सिंह को संयोजक, लक्ष्मण कुमार को मीडिया प्रभारी, कार्यकारणी सदस्य में सरफराज, नवाज अंसारी, बॉबी , मनोज पाठक , पुष्पा , परमेश्वर साहू, मनोज कुमार शर्मा, अशोक गोप को बनाया गया। इस दौरान संघ सदस्यों ने नये कमेटी पदाधिकारियों को फुल माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋषिकेश महतो ने संघ की मजबूती सहित सदस्यों की एक आवाज बनकर काम करने की बात कही। साथ ही कहा कि किसी भी तरह की सदस्यों के परेशानी, समस्या की सूचना मिलने पर त्वरित पहल करने का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.