बेगुसराय, मई 4 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी के गढ़हरा निवासी सुनील कुमार सिंह व बबिता देवी के पुत्र ऋषिकेश कुमार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024-25 में फुटबॉल के तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस खेल का आयोजन 4 मई से 15 मई 2025 तक बेगूसराय में हो रहा है। फुटबॉल के क्षेत्र में समर्पित और अनुभवी व्यक्तित्व ऋषिकेश कुमार बिहार फुटबॉल संघ में तकनीकी समिति के सदस्य हैं। ये ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन प्रमाणित कोच भी हैं। उनके निरंतर योगदान और मेहनत को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बिहार फुटबॉल एशोसिएशन के सचिव एस इम्तियाज़ हुसैन और मुख्य समन्वयक संतोष कुमार सिंह द्वारा सौंपी गई है। ऋषिकेश कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिला में दो जगहों पर महिला पुरुष का अलग अलग फुटबॉल गेम होना है। इसमें उनके अतिरिक्त पंकज सोमवंशी, असगर हुसैन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.