ऋषिकेश, जनवरी 24 -- सड़क हादसे का शिकार हुए ऋषिकेश निवासी 42 वर्षीय रघु पासवान पांच लोगों को नया जीवन दे गए। ब्रेन डेड घोषित होने के बाद परिवार ने उनके अंगों को दान करने का फैसला किया। इन अंगों को एम्स ऋषिकेश से ग्रीन कॉरिडोर के जरिये से शुक्रवार को दिल्ली और चंडीगढ़ पहुंचाया गया। एम्स ऋषिकेश के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भारत भूषण के मुताबिक शुक्रवार को रघु के अंगों को निर्धारित समय में जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने के लिए उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली के नौ जिलों की पुलिस की मदद से ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया। पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती तीन मरीजों को किडनी, लीवर और पैन्क्रियाज ग्रीन कॉरिडोर से भेजे गए। वहीं, एम्स दिल्ली में भर्ती मरीज को किडनी और आर्मी हॉस्पिटल आरआर दिल्ली में भर्ती मरीज को हार्ट जौलीग्रांट से सेना के विमान से भेजे गए। डॉ. भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.