रिषिकेष, जून 16 -- शहर में 'बेलगाम ट्रैफिक को पुलिस काबू नहीं कर पा रही है। अभी तक वीकेंड पर ही सैलानी जाम से जूझ रहे थे, लेकिन अब यह हर दिन की समस्या बन गया है, जिससे न सिर्फ सैलानी परेशान है, बल्कि स्थानीय लोग रोजमर्रा के कामों के लिए गांव से शहर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सोमवार को सैलानियों की भीड़ उमड़ने से शहर में एक बार फिर जाम की स्थिति बन गई। मुख्य मार्ग से लेकर हरिद्वार बाईपास मार्ग पर सुबह से लेकर दोपहर तक वाहनों के पहिए थमे रहे। किसी तरह से पुलिस ने ट्रैफिक को चलाया भी, तो वाहन रेंगते हुए नजर आए। ऋषिकेश से मुनिकीरेती-तपोवन पहुंचने में सैलानियों के पसीने छूट गए। महज 15 मिनट के सफर में उनके दो घंटे लग गए। । सर्वाधिक परेशानी इंद्रमणि बडोनी चौक, ढालवाला, घाट चौक, दून तिराहा, चंद्रभागा चौराहा, चंद्रेश्वरनगर तिराहा, कैलासगेट, जानकी स...