देहरादून, फरवरी 24 -- ऋषिकेश। दून-ऋषिकेश मार्ग स्थित इंद्रमणि बडोनी चौक पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सवारी और निजी वाहनों की बारीकी से जांच की गई। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि यह अभियान सुरक्षा के मद्देनजर नियमित रूप से चल रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी किसी तरह की संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु दिखने पर पुलिस को सूचित करने की अपील भी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...