हरिद्वार, मार्च 10 -- श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में रोजा इफ्तार आयोजन की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री को भी भेजी गयी है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि पंडित मदनमोहन मालवीय द्वारा स्थापित विश्व प्रसिद्ध संस्था ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रागण में रोजा इफ्तार का आयोजन से पंडित मदन मोहन मालवीय की आत्मा और समस्त सनातनियों आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन को इस गंभीर प्रकरण की गहनता से जांच कराकर रोजा इफ्तार का आयोजन करने वालों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। यदि जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई नहीं की गयी तो श्री अखंड परशुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.