हरिद्वार, अगस्त 5 -- उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के ऋषिकुल आयुर्वेदिक परिसर में कार्यरत कर्मचारियों ने सोमवार को मासिक वेतन भुगतान में देरी के स्थायी समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सांकेतिक रुप से प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का कहना था कि वेतन में हो रही देरी की समस्या के स्थायी समाधान न होने तक उनका यह विरोध जारी रहेगा। कर्मचारी नेता खीमानंद भट्ट और छत्रपाल ने कहा कि लंबे समय से वेतन में लगातार देरी हो रही है जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.