देहरादून, नवम्बर 18 -- हरिद्वार। हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बच्चों को नाश्ते में एक्सपायरी डेट के चिप्स बांटने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम के बाद स्कूली बच्चों को नाश्ते के पैकेट बांटें गए लेकिन कई बच्चों के चिप्स एक्सपायरी डेट के निकल आए। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और आनन फानन में चिप्स के पैकेट बदले गए। एक्सपायरी डेट के चिप्स देखते हुए वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। दरअसल नशामुक्त भारत अभियान के पांच साल पूरे होने पर समाज प्रशासन द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में कई स्कूली बच्चों को बुलाया गया था। कार्यक्रम में शहर विधायक मदन कौशिक, मेयर किरन जैसल समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। दीप प्रज्वलित करने के बाद बच्चों को नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए। हालांकि अधिकारी जांच की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.