हापुड़, दिसम्बर 11 -- दिल्ली स्थित डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शूटर ऋषिका चौहान ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। गुरुवार को पृथ्वी शूटिंग रेंज पहुंचने पर खिलाड़ी का स्वागत किया गया। अपर्णा सिंह चौहान ने बताया कि ऋषिका लगातार तीन सालों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जनपद समेत क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है। चैंपियनशिप के दौरान ऋषिका ने अलग-अलग कैटेगरी में बेहतरीन निशाना साध कर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऋषिका के पिता संजय चौहान आईएएस है। वह इस समय जिला अमेठी में जिलाधिकारी के पद पर तैनात है। प्रधानाचार्य सुकुमार पहाड़ी ने उज्जवल भविष्य की कामन...