नई दिल्ली, जुलाई 24 -- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैचेस्टर टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत की चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी है। 37 के निजी स्कोर पर पंत क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप मारने के प्रयास में चोटिल हो गए। गेंद उनके पैर पर सीधा जाकर लगी। पंत दर्द से कराह रहे थे। जब मैदान पर फीजियो आए तो पता चला कि उनका पैर सूज गया है और थोड़ा खून भी निकला है। भारतीय विकेटकीपर की यह चोट इतनी गंभीर थी कि वह मैदान पर खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे। उन्हें मिनी एंबुलेंस के जरिए बाहर ले जाया गया। चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ने वाले साई सुदर्शन ने दिन का खेल खत्म होने के बाद ऋषभ पंत की चोट पर अपडेट दिया है। यह भी पढ़ें- पंत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट के 148 साल के इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा साई सुदर्शन ने पहले दिन का खेल खत्म ह...