नई दिल्ली, जनवरी 3 -- 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे (ODI) सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सबसे बड़ा सवाल दूसरे विकेटकीपर को लेकर है, जिसके लिए सोशल मीडिया और क्रिकेट पंडितों के बीच ऋषभ पंत, ईशान किशन और ध्रुव जुरेल के नामों पर बहस छिड़ी हुई है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपना रुख साफ करते हुए ऋषभ पंत का पुरजोर समर्थन किया है।"बिना खिलाए क्यों करोगे ड्रॉप?" आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऋषभ पंत को टीम से बाहर करने का कोई ठोस कारण नहीं है। उन्होंने पंत की प्रतिबद्धता और पिछले रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा, "ऋषभ पंत की गलती क्या है? वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम का हिस्सा थे, फिर इंजर्ड होते हैं, टूटे पैर से खेलते हैं, फिर टीम का हिस्सा बनते हैं। खेलने का मौका नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.