नई दिल्ली, मार्च 12 -- भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर बुधवार को देहरादून पहुंचे हैं। पूर्व क्रिकेटर गंभीर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने के लिए वहां गए हैं। ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत बुधवार को अपने लंबे समय के प्रेमी अंकित चौधरी के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। साक्षी ने जनवरी में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अंकित के साथ सगाई कर ली है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''नौ साल और आगे भी जारी है।'' ऋषभ पंत की बहन की शादी में गंभीर के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना भी मौजूद हैं। धोनी मंगलवार को देहरादून एयरपोर्ट पर दिखे थे। धोनी और रैना ने संगीत सेरेमनी में खूब रंग भी जमाया है। जुलाई में टी20 विश्व कप जीत के साथ राहुल द्रविड़ के कार्यकाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.