देहरादून, मार्च 12 -- उत्तराखंड में क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी के लिए मसूरी में खेल और फिल्मी जगत की हस्तियां जुटीं। यहां कई नामी लोगों के पहुंचने का क्रम जारी है। मंगलवार को मसूरी के एक होटल में मेहंदी की रस्म हुई। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। बहन की शादी में शामिल होने के लिए ऋषभ पंत मंगलवार दोपहर को मसूरी पहुंच गए थे। जबकि, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पत्नी साक्षी संग शाम को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कार के जरिये मसूरी पहुंचे। पंत ने मसूरी पहुंचने के साथ अपनी बहन को होली के रंग भी लगाए। साक्षी की शादी बुधवार को होनी है। बताया जा रहा कि स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कोहली भी मसूरी पहुंच रही हैं। साथ ही, फिल्मी और कॉरपोरेट हस्तियां भी मसूरी आ रही हैं। ऋषभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.