नई दिल्ली, जून 21 -- इंग्लैंड दौरे के लिए ऋषभ पंत को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि वह अब थोड़े धैर्य से बल्लेबाजी करेंगे और उटपटांग शॉट्स कम खेलेंगे। मगर ऋषभ पंत तो ऋषभ पंत हैं। अपनी पारी की दूसरी गेंद पर उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बता दें, लीड्स में जारी इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़ा। वहीं ऋषभ पंत 65 रन बनाकर गिल के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- गिल-जायसवाल ने ENG को कूट-कूट कर रचा इतिहास, बनी ऐसी पहली भारतीय जोड़ी हुआ यूं कि भारत को लीड्स टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.