जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सिन्हा का असमय जाना बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। हाल ही में उनसे बात हुई थी। शहर के विकास कार्यों के प्रति उनका सहयोगात्मक रवैया हमेशा प्रशंसनीय रहा। क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...