जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- जमशेदपुर। पोटका के विधायक संजीव सरदार ने टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के अचानक हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ऋतुराज सिन्हा का चले जाना पूरे जमशेदपुर के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक दूरदर्शी, विनम्र और कर्मठ प्रशासक थे, जिनसे शहर के जनसुविधा विकास को लेकर कई उम्मीदें जुड़ी थीं।विधायक ने कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता और जनसरोकारों को समझने की प्रतिबद्धता ने हमेशा प्रभावित किया। सरदार ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.