नई दिल्ली, जनवरी 8 -- स्टार भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से ड्रॉप होने के बाद लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में परफॉर्म कर रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के 7वें राउंड में उन्होंने गोवा के खिलाफ शतकीय पारी खेली। इस शतक के साथ वह विजय हजारे ट्रॉफी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जी हां, उन्होंने महाराष्ट्र के ही अंकित बावने की बराबरी की है। गोवा के खिलाफ गायकवाड़ बड़ी ही मुश्किल स्थिति में मैदान पर उतरे थे। मगर उन्होंने अपने इस शतक के दम पर महाराष्ट्र को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया है। यह भी पढ़ें- स्टार्क ने तोड़ा कमिंस का रिकॉर्ड, बने WTC इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज ऋतुराज गायकवाड़ गोवा के खिलाफ उस समय बैटिंग करने आए थे, जब महाराष्ट्र ने 2 रन पर तीन विकेट ग...