सोनभद्र, फरवरी 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर की ओबरा शाखा में शुक्रवार को बी-पैक्स सचिवों की समीक्षा बैठक एडीसीओ राबर्ट्सगंज अवधेश सिंह की तरफ से ली गई। इस दौरान ऋण वितरण और वसूली की प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया। समीक्षा में जुगैल बी-पैक्स के अलावा किसी समिति में ऋण वितरण लक्ष्य अनुरूप नहीं पाया गया। वसूली की स्थिति भी संतोषजनक नहीं रही। एडीसीओ ने सभी सचिवों को वसूली और ऋण वितरण बढ़ाने के निर्देश दिए। शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार ने ऋण सीमा का फार्म सभी सचिवों को उपलब्ध कराते हुए एक सप्ताह में जमा करने के निर्देश दिए। कंप्यूटराइजेशन की समीक्षा में पाया गया कि रामगढ़ के अलावा सभी समितियां डेइंड हैं। रामगढ़ लैम्पस में अभी 18 जून की बाउचर फीडिंग चल रही है। शाखा प्रबंधक ने प्रभारी उदयवीर को अधिकतम एक सप्ताह में फीडिं...