गुड़गांव, सितम्बर 19 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। निजी बैंकों से लिए गए ऋण की वसूली की आड़ में लोगों से बद्तमीजी, गाली-गलौज, अश्लील वॉयस नोट्स और बार-बार कॉल करके परेशान करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सात महिलाएं शामिल हैं। इनके कब्जे से 10 मोबाइल, 26 सिम कार्ड, एक डॉयलर मशीन और एक लेपटॉप बरामद हुआ है। गत 12 सितंबर को एक महिला ने थाना साइबर अपराध, पूर्व में शिकायत दी थी कि उसके बाद ऋण वसूली के लिए अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रहे हैं। उनके साथ गाली-गलोच की जा रही हैं। बद्तमीजी हो रही है। मामला सामने आने के बाद निरीक्षक अमित शर्मा ने दिल्ली के डाबड़ी क्षेत्र में छापा मारकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें सात महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी गजाला प्रवीण, नजफगढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.