मुंगेर, मार्च 5 -- मुंगेर, निज संवाददाता । विभिन्न बैंक से ऋण लेकर चुकता नहीं करने वाले 5 लोन वारंटी सहित 7 आरोपियों को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तार लोन वारंटियों में आदर्श ग्राम टीकारामपुर निवासी पांडव कुमार मंडल, उपेन्द्र महतो, बबलू महतो, छोटेलाल सिंह और विदेशी सिंह का पुत्र पांडव कुमार सिंह शामिल है। इसके अलावा शराब मामले में हसनपुर निवासी विमल कुमार झा तथा लल्लू पोखर निवासी नरेश कुमार को डेढ़ लीटर देशी शराब के साथ सीताकुंड डीह बिंदटोली से गिरफ्तार किया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दक्षिण भारत ग्रामीण बैंक सहित विभिन्न बैंकों से ऋण लेने के बाद ऋण की राशि नहीं चुकता करने वाले 5 लोगों के विरूद्ध न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत हुआ था। सभी पांच लोन वारंटी को मंगलवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.