बागेश्वर, फरवरी 7 -- बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जनपद में ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) और कृषि ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में उन्होंने सभी बैंकों को अगले तीन माह में ऋण-जमा अनुपात में पांच प्रतिशत वृद्धि करने तथा कृषि मियादी ऋण को 40 प्रतिशत तक पहुंचाने को कहा। डीएम ने बिना कारण ऋण योजनाएं लंबित रखने और बैठक में अनुपस्थित बैंक प्रबंधकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने काश्तकारों व छोटे व्यवसायियों को नियमानुसार ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। लीड बैंक अधिकारी सुखविंदर कादयान ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सितंबर तक जनपद का सीडी रेशियो 25.88 प्रतिशत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.