नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली। गोवा में इस महीने के अंत में होने वाले भारत ऊर्जा सप्ताह-2026 में अन्य विषयों के साथ हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था पर भी चर्चा होगी। भारत ऊर्जा सप्ताह का आयोजन 27 से 30 जनवरी तक गोवा में किया जाएगा। इसमें वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र के दुनियाभर के मंत्री, कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नीति निर्माता, वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि और प्रौद्योगिकी प्रदाता जुटेंगे। इसमें ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने, निवेश को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के व्यावहारिक उपायों को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...