रांची, जनवरी 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के सीएमडी, एमडी सहित अन्य रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए सरकार की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी हाईकोर्ट को दी। इसके बाद चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सरकार की इस बात को रिकॉर्ड में लेते हुए नियुक्ति के बाद कोर्ट को जानकारी देने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई जून में होगी। इस संबंध में राजेश कुमार सिंह ने जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि बिजली बोर्ड में प्रबंधन के उच्च पदों पर सेवानिवृत्त अधिकारी या आईएएस की नियुक्ति की गई है। इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के अनुसार, इन पदों पर सक्षम एवं विशेषज्ञों की नियुक्ति की जानी है। इन पदों पर अभी राजनीति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.