मेरठ, मई 13 -- अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के शास्त्रीनगर कैंप कार्यालय पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वर्तमान और सेवानिवृत्त नर्सों को सम्मानित किया। डॉ. सोमेंद्र तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग एक महान और सेवा भाव से परिपूर्ण प्रोफेशन है। उन्होंने नर्सों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज में उनका कार्य अनुकरणीय है और वे स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त नर्सों का अनुभव वर्तमान में कार्यरत स्टाफ नर्सों के लिए प्रेरणादायक और मार्गदर्शक सिद्ध होगा। इस अवसर पर लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज, मेरठ, प्यारेलाल जिला चिकित्सालय, मेरठ तथा विभिन्न सामुदायिक स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.