देवघर, जनवरी 4 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिंहरायडीह के पास सड़क दुर्घटना में ऊर्जा मित्र दिनेश यादव की मौत मामले में वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। मृतक की पत्नी संजू कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिक्र है कि 24 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे दिनेश यादव अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पंजीकरण संख्या जेएच-15-ए के-2096 पर मोहनपुर हाट होते हुए विद्युत विभाग कार्यालय जा रहे थे। उसी दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र के एकेएसडी स्कूल सिंहरायडीह के पास विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वैन पंजीकरण संख्या- जेएच-15-ए एच-9195 ने लापरवाही और तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दिनेश यादव सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग, थाना का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने प्राथमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.