प्रयागराज, जनवरी 12 -- ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को मेला क्षेत्र में विद्युत विभाग की ओर से लगाए गए क्यूआर कोड सिस्टम का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय प्रबंध निदेशक शंभू कुमार, मुख्य इंजीनियर राजेश कुमार, इंजीनियर भरत सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। बिजली विभाग की ओर से माघ मेला क्षेत्र के प्रत्येक बिजली खंभे पर क्यूआर कोड लगाया गया है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर न केवल उस स्थान की सटीक लोकेशन की जानकारी मिलती है, बल्कि ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...