जौनपुर, दिसम्बर 9 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर विकास तथा ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को अपने जौनपुर प्रवास के दौरान खानपुर ग्राम में आयोजित बिजली बिल राहत योजना शिविर का निरीक्षण किया। मंत्री ने शिविर की व्यवस्थाओं, पंजीकरण प्रक्रिया, उपभोक्ताओं को दी जा रही सूचना और समाधान व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत योजना से जुड़ने में किसी भी उपभोक्ता को असुविधा न हो और लाभार्थियों को पूर्ण जानकारी सुलभ कराई जाए। कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन को आर्थिक राहत देना है, इसलिए शिविरों के माध्यम से योजना को अंतिम छोर के उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान शिविर में कुल 80 विद्युत उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया। लंबे समय से बकाया बिल को लेकर परेशान उपभोक्ताओं ने राहत योजना को ...