लखनऊ, अक्टूबर 5 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने ऊर्जा प्रबंधन पर 25 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों की नियम विरुद्ध छंटनी करने का आरोप लगाया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खालिद ने रविवार को आलमबाग में प्रेसवार्ता में कहा कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने अपने स्वयं के वर्ष 2017 के आदेश का उल्लंघन करते हुए बिजली उपकेंद्रों के परिचालन और अनुरक्षण कार्य में लगे लगभग 25 हजार कर्मचारियों को हटा दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की छंटनी के कारण हटाए गए कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। साथ ही, अनुभवी स्टाफ की कमी के कारण अब अधिकारियों द्वारा अकुशल कर्मचारियों से लाइन का कार्य कराया जा रहा है, जो सुरक्षा और आपूर्ति दोनों के लिए खतरनाक है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि नई 'वर्टिकल व्यवस्था लागू होने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.