रुद्रपुर, जून 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्मार्ट मीटर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ऊर्जा निगम ने दो जागरूकता रथों को रवाना किया है। बुधवार को अधीक्षण अभियंता ई. शेखर चंद्र त्रिपाठी और अधिशासी अभियंता केके पंत, मुख्य अभियंता नरेंद्र सिंह टोलिया ने नारियल फोड़कर रथों को हरी झंडी दिखाई। अधीक्षण अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि रथ विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि कुमाऊं में 95 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। कहा कि ऊधमसिंह नगर में 45 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। रुद्रपुर सर्किल में दस हजार मीटर लग चुके हैं। सितारगंज खटीमा में 11 हजार और काशीपुर सर्किल में 25 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा है। बढ़े उद्योगों में शत-प्रतिशत और छोटे उद...