हरिद्वार, मार्च 25 -- हरिद्वार, संवाददाता। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता रामकुमार के साथ मारपीट के मामले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की गई है। उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन की मंगलवार को अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार चौधरी के साथ रोशनाबाद कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन का कहना है कि अब अधिकारी ऐसे क्षेत्र में नहीं जाएंगे जहां पर उनके साथ झगड़ा होने की संभावना है। पुलिस प्रोटेक्शन मिलती है तो उसे क्षेत्र में उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली करने के लिए जाया जाएगा। अन्यथा नहीं। रामकुमार की ओर से अधीक्षण अभियंता को पुलिस प्रोटेक्शन मुहैया करने का पत्र दिया गया है। अधीक्षण अभियंता ने इस पत्र को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजकर पुलिस प्रोटेक्श न की मांग की है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.