हरिद्वार, फरवरी 16 -- ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा और पदार्था गांव में छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी। इसके बाद महिला समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पथरी पुलिस के मुताबिक, जेई दिवाकर मौर्य ने बताया कि दोनों गांवों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस आधार पर छापेमारी की गई तो पता चला कि बाबू हसन पुत्र नजर, अशरफ अली पुत्र अल्लाह बंदा, गुलाम नबी पुत्र हसमुद्दीन, अख्तर पुत्र बशीर, रोशन जहां पत्नी इरफान और मोहसिम सभी निवासी पदार्था, सुरेंद्र पुत्र मनीराम निवासी धनपुरा के घरों पर मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि इस मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...