हरिद्वार, जुलाई 30 -- पथरी, संवाददाता। पथरी क्षेत्र के गांव इक्कड़ खुर्द में ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी कर चार घरों पर बिजली चोरी पकड़ी है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पथरी क्षेत्र में इन दिनों ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम की लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार अवर अभियंता प्रीति जिन्टा की तहरीर पर हसन अली पुत्र यासीन, जहांगीर पुत्र निसार, शहजाद पुत्र निसार, मुंतजिर पुत्र बाबू सभी निवासीगण इक्कड़ खुर्द निकट कब्रिस्तान के घरों पर ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी है। बताया जा रहा है कि लगातार मिल रही शिकायत पर ऊर्जा निगम टीम ने कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.