पटना, फरवरी 6 -- बिहार में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश एवं विकास की संभावनाओं को लेकर ऊर्जा सचिव सह बिजली कंपनी के सीएमडी मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की निदेशक (दक्षिण एशिया) सुजाता गुप्ता एवं जेम्स कोलंथराज (प्रधान ऊर्जा विशेषज्ञ) के साथ बैठक की। बैठक में ऊर्जा क्षेत्र में संभावित निवेश, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े अवसरों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सहित ऊर्जा विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान राज्य में विद्युत उत्पादन क्षमता के विस्तार, वितरण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के नए अवसरों तथा नवीकरणी...