बोकारो, फरवरी 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। स्वस्थ, सशक्त व समृद्ध भारत-निर्माण की दिशा में योगासना भारत की ओर से योग को व्यापक जनांदोलन के रूप में प्रोत्साहित करने का प्रयास लगातार जारी है। इसी कड़ी में छत्रपति शिवाजी की जयंती तक चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सूर्य नमस्कार अभियान का आयोजन शुक्रवार को डीपीएस बोकारो में भी किया गया। योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड से संबद्ध बोकारो डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल हुए। बोकारो इकाई के अध्यक्ष व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का सामूहिक अभ्यास कराया गया। विद्यालय के वरीय क्रीड़ा शिक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने इस राष्ट्रस्तरीय सूर्य नमस्कार अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.