गोड्डा, मई 25 -- महागामा। महागामा थाना क्षेत्र की ऊर्जानगर कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी की दो वारदातों ने क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना दिया। अज्ञात चोरों ने बी टाइप सिंगल क्वार्टर संख्या 37/72 और सी टाइप क्वार्टर को निशाना बनाया।दोनों आवास ईसीएल कर्मचारियों-फोरमैन धनंजय चक्रवर्ती और आरके सिंह के हैं।जानकारी के अनुसार, धनंजय चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ शादी की तैयारी के सिलसिले में पथरगामा गए हुए थे।जब वे लौटे, तो घर के ताले टूटे मिले और सारा सामान बिखरा पड़ा था।उन्होंने बताया कि घर से नगदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए गए हैं।वहीं आरके सिंह के घर पर भी उस समय कोई मौजूद नहीं था।चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए वहां भी ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।दोनों घटनाओं में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.