बोकारो, मार्च 18 -- नावाडीह। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र स्थित पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत बरई पंचायत के हरलाडीह निवासी मेघु मुंडा की पत्नी पूजा कुमारी (24 वर्ष) का शव मंगलवार सुबह अपने घर में फांसी के फंदे पर से झूलता शव मिला। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आ सका है। महिला अपने ससुराल में अलग रहती थी। पति मजदूरी करने के लिए सात माह से मुंबई गया हुआ है। घटना के बाद गांव वालों ने बताया कि महिला अपने मायके में ही रहती थी। वह ससुराल कभी कभी आती थी और यहां भी अलग घर में रहती थी। ऐसे में अपने घर के अंदर कब फांसी लगाई और क्यों, यह किसी को जानकारी नहीं है। सुबह में दरवाजा देर तक नहीं खुला देख आस-पास के ग्रामीण इकठ्ठा हुए। दरवाजा खोला तो देखा कि फांसी के फंदे पर से वह झूल रही थी। इसके बाद इसकी सूचना मुखिया विजय कुमार रवि को दी गई। फिर पेंक नार...