रुद्रपुर, फरवरी 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अनुसूचित जनजाति ओपन बालक वर्ग की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ऊधमसिंह नगर 'ए' ने देहरादून को रोमांचक संघर्ष में 3-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। सोमवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुकाबला नैनीताल और ऊधमसिंह नगर 'ए' के बीच खेला गया, जिसमें ऊधमसिंह नगर 'ए' ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल ऊधमसिंह नगर 'बी' और देहरादून के बीच हुआ, जिसमें देहरादून ने 2-1 से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक संघर्ष देखने को मिला, जिसमें ऊधमसिंह नगर 'ए' ने देहरादून को 3-2 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीता। प्रतियोगिता का संचालन वॉलीबॉल कोच गुरतेज सिंह कूनर ने किया। अतिथियों ने व...