रुद्रपुर, मार्च 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नशे से जुड़े माफिया के खिलाफ रविवार आधी रात ऊधमसिंह नगर पुलिस ने बरेली जिले में 'सर्जिकल स्ट्राइक' की है। वहां दबिश देकर जिला पुलिस 17 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलभट्टा थाने ले आई है। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बीते कुछ माह में ऊधसमिंह नगर जिले में पकड़े जाने वाले नशा तस्करों ने बरेली से खेप लाने की बात की थी। इसमें से 4 स्मैक तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार हुए थे। इसके बाद पुलिस ने नशा माफिया को चिह्नित करना शुरू किया। डेटा के आधार पर रविवार रात एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में 70 छोटे वाहनों और 3 बसों में करीब 300 पुलिस कर्मियों ने बरेली के अगरास, फतेहगंज पश्चिमी और आसपास के अन्य स्थानों पर दबिश दी। अन्य राज्य की पुलिस देख क्षेत्र में खलबली मच गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.