सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- देश में कई प्रदेशों में बाढ़ से हुई तबाही के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद पीड़ितों की मदद के लिए दिनों दिन कदम बढ़ा रही है। अब संगठन ने बाढ़ पीड़ितों को नए आवास बनाकर देने का निर्णय लिया है। जिसके चलते प्रथम चरण में जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में 15 मकानों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से हुई तबाही को इंसानी त्रासदी बताया। कहा कि जमीयत के कार्यकर्ता हर संभंव बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगे हैं। कहा कि जरूरत के सामान की उपलब्धता के बाद अब बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया गया है। जिसके बाद बाढ़ पीड़ितों को क्षमता के अनुसार नया घर बनाकर दिए जाने का फैसला लिया गया है। बताया कि इनमें ऐसे पीड़ित भी शामिल है, जिन्हें अब तक न तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.