रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 1 -- ऊखीमठ में संयुक्त रामलीला कमेटी की बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट को रामलीला कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि नगर में रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। ऊखीमठ में आयोजित बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष राजीव भट्ट, उपाध्यक्ष मनवर सिंह, महामंत्री राजेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष के लिए कैलाश, उप कोषाध्यक्ष जयप्रकाश पवार व मार्ग पर्यवेक्षण मण्डल में प्रेम सिंह पुंडाल, विजयवीर राणा, प्रबल सिंह राणा, रमाश्री नेगी, खुशाल सिंह नेगी, भूपेन्द्र राणा, लक्ष्मण भुकला, वीरेन्द्र सिंह रावत, किशन फगवाड़ी, शिवसिंह पंवार, प्रताप सिंह धम्माण व जगमोहन पंवार को शामिल किया गया। संरक्षक मंडल में नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवाण तथा उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला को संरक्षक ...