पलामू, मार्च 18 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को कांग्रेस का महिला सदस्यता अभियान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह व विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुधीर चंद्रवंशी की उपस्थिति में सैकड़ों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पलामू जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक, सुरेंद्रनाथ तिवारी, रेखा सिंह, विवेक शुक्ला, रामप्रवेश सिंह, मनोज चंद्रवंशी, मिट्ठू खान, प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह सहित दर्जनों नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सुधीर चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी के प्रति महिलाओं के झुकाव से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस ही महिलाओं की...