पलामू, सितम्बर 2 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के ऊंटारी रोड में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह के साथ उन्हीं के गांव सेमरी के दो लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। रिंकू सिंह ने गांव के ही गुड़ु सिंह व अभिषेक सिंह पर मारपीट करने की प्राथमिकी कराई है। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि वे बाइक से घर जारहे थे। इसी बीच क्लटू मोड़ के पास उनके गांव के अभिषेक सिंह उनकी बाइक रोककर कहा कि वे भी गांव चलेंगे। ऊंटारी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक दुसरे पर प्राथमिकी कराई है। दोनों के आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दिया गया है। रिंकू सिंह ने बताया है कि जैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी तो उनकी चाबी अभिषेक सिंह छीन लिए और उनकी कनपटी में पिस्टल सटा कर अपने चाचा गुड़ु सिंह के...