बांका, फरवरी 9 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत स्थित ऊंचा कुन्नथ गांव के वार्ड संख्या 4 में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष बोरिंग का काम किया गया। लेकिन जल मीनार अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है। जबकि पाइपलाइन बिछाने का काम भी पूरा नहीं किया गया है। जिससे सैंकड़ों से अधिक घरों में पेयजल की किल्लत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि अब गर्मी का मौसम आने वाला है। जिसमें पेयजल की घोर समस्या उत्पन्न हो जाएगी। लेकिन विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विभाग की उदासीनता से ग्रामीणों की समस्या अधिक बढ़ गई है। वार्ड सदस्य निहार कुमार ने बताया कि विभाग को कहने पर पिछले चार माह से आश्वासन के अलावा कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है। जिससे गांव में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.