सराईकेला, फरवरी 12 -- उड़िया नाटक ओपेरा के कलाकार सह समाजसेवी के निधन पर शोकसभा का आयोजन उड़िया नाटक ओपेरा के कलाकार सह समाजसेवी के निधन पर शोकसभा का आयोजन -दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की खरसावां, संवाददाता। खरसावां महावीर संघ उड़िया नाटक ओपेरा के कलाकार सह समाजसेवी जितेन धोडाई के निधन पर कुम्हार साई स्थित काली मंदिर परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में उड़िया नाटक के कलाकारों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। महावीर संघ उड़िया नाटक ओपेरा के निर्देशक कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के नेतृत्व में कलाकारों ने धोडाई की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। सभा को संबो...