नई दिल्ली, फरवरी 16 -- पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में 61 रन की करारी शिकस्त के बारे में कहा कि जब सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए तो पाकिस्तान की टीम उसी समय इस मैच से बाहर हो गई थी।'पहली पारी में ही मैच गंवा दिया था पाकिस्तान' वकार ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'पाकिस्तान ने पहली पारी में ही मैच गंवा दिया। एक बार जब भारत ने 175 रन बना लिए तो मैच पाकिस्तान की पकड़ से बाहर हो गया था। गेंद स्पिन हो रही थी और सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में पूरी समझदारी से बदलाव किए।' यह भी पढ़ें- तो जल्द खत्म हो जाएगा भारत-पाक मैचों का महत्व; हार से टूटे पाकिस्तानी एक्सपर्ट उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान ने अपने स्पिन गेंदबाजों का उतना अच्छा इस्तेमाल किया जितना भ...