चंदौली, जनवरी 13 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। अमरवीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को उसियां (गाजीपुर) और बनारस के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। निर्धारित 45-45 मिनट के इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। दोनों ओर से कई प्रयास हुए, लेकिन मजबूत रक्षा के चलते स्कोर शून्य-शून्य बना रहा। दूसरे हाफ में खेल का स्तर और तेज हो गया। मैच के अंतिम क्षणों में उसियां टीम के कप्तान गोलू खान ने आमिर के शानदार पास पर बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद बनारस की टीम ने बराबरी की भरपूर कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अंततः उसियां ने 1-0 से जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया। मैच के मुख्य अतिथि हरहुआ ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख बब्बू उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.