बदायूं, अगस्त 18 -- गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी है, लेकिन उसहैत क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग फिलहाल राहत में नहीं हैं। तहसील प्रशासन लगातार बाढ़ क्षेत्र में कैंप किए हुये है। गंगा नदी में बाढ़ आने पर सदर, सहसवान, दातागंज तहसील क्षेत्र के 36 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें 19 गांव उसहैत क्षेत्र के हैं। गंगा के पार के गांव हिम्मत नगर बझेड़ा, पटे नगला, नौली फतुहा बाद खाम, टिकाई खाम,चेतराम नगला, कोनका नगला, अहमद नगर बछौरा, अस्मयारफतपुर, भकरी, बेहटी, कमलू नगला ,बल्ले नगला, ग्योढी नगला आदि में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इसकी वजह से बाढ़ पीड़ित परेशान हैं। गंगा इस पार के बाढ़ पीड़ित लोगों को भी सतर्कता के निर्देश दिए गये हैं। इधर नरौरा, बिजनौर, हरिद्वार से डिस्चार्ज कम होने क...