गोपालगंज, फरवरी 23 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के उसरी बीन टोली में रविवार की दोपहर 50 वर्षीया सुमित्रा देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हुई हत्या मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। लेकिन, मृतका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिए जाने से घटना के दूसरे दिन सोमवार को भी थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। वैसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी मां की हत्या के आरोपित पुत्र राम भजन रावत को हिरासत में लिया है। घटना के दौरान राम भजन रावत भी जख्मी हो गया था। प्रारंभिक इलाज के लिए उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजेश कुमार, इंस्पेक्टर राम...