नई दिल्ली, मार्च 17 -- पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने ऑलराउंडर शादाब खान के टी20 में सिलेक्शन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी पर निशाना साधा। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ना सिर्फ शादाब खान को टीम में चुना गया, बल्कि उनको टीम का उपकप्तान भी घोषित किया गया। हालांकि, पहले ही मैच में टीम को मुंह की खानी पड़ी। ऐसे में शहजाद ने बोर्ड को आड़े हाथों लिया। पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शादाब खान ने दो ओवर फेंके और बिना कोई विकेट लिए 18 रन दिए, जबकि न्यूजीलैंड ने 10.1 ओवर में 92 रन का लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। शहजाद ने शादाब के हालिया फॉर्म पर चिंता जताते हुए उनके चयन के पीछे के तर्क पर सवाल उठाए और कहा कि उनको टीम में कौन लेकर आया है? यह भी पढ़ें- ऑक्शन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.