रांची, अगस्त 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विवि रांची में दो दिनी पुस्तक प्रदर्शनी गुरुवार को संपन्न हो गई। बुधवार को पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति डॉ मधुलिका कौशिक और उप कुलपति डॉ मिलिंद ने किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के बीच पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी में देश के जाने-माने प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें उपलब्ध हैं, इनमें इंजीनियरिंग, कला, कानून, सामाजिक विज्ञान, स्वास्थ्य विज्ञान, मास कम्यूनिकेशन और अन्य विषयों पर विशेष संग्रह शामिल किए गए थे। प्रदर्शनी में 20 से ज्यादा पब्लिकेशन की पुस्तकें शामिल की गई थी। प्रदर्शनी में 1500 से 2000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विवि का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच विकसित होती है। यह प्रदर्शनी पुस्तक प्रेमियो...